Congress Meeting: दरौंदा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद तिवारी के आवास पर बुधवार को कांग्रेस पूर्वी जिला महाराजगंज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंद तिवारी ने की. इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है. ऐसे में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की जरूरत है. कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.
आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से की अपील
बैठक में नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा की गयी.
ये रहे मौजूद
बैठक में महाराजगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर गुप्ता, महागठबंधन महाराजगंज के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, मुन्ना राय, उमेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, गोल्डी, बंगाली यादव सहित साइक्लो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
