सीएम कल सीवान में ,तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं.चार सितंबर को वे आ रहे हैं.इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.जिलाधिकारी डॉ.आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11 कोषांगों का गठन कर दिया है. सभी कोषांगों को अपने-अपने स्तर पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

प्रतिनिधि,सीवान. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं.चार सितंबर को वे आ रहे हैं.इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.जिलाधिकारी डॉ.आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11 कोषांगों का गठन कर दिया है. सभी कोषांगों को अपने-अपने स्तर पर तैयारी पूरी करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पचरूखी प्रखंड के पपौर और नारायणपुर गांव में निर्धारित है. यहां उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय हैं.भवन निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड निर्माण का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है. सीएम यहां प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इनमें से अधिकतर योजनाओं का टेंडर फाइनल हो चुका है, जबकि कुछ प्रक्रियाधीन हैं. जिन्हें निर्धारित अवधि में पूरा कर लेने की उम्मीद जताई जा रही है.विशेष रूप से इस बार सड़क निर्माण से संबंधित परियोजनाएं सबसे अधिक हैं.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे. सभी ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान हेलीपैड, मंच और सभा स्थल की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई.डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. उन्होंने सभा स्थल पर सुरक्षा घेराबंदी, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत योजना बनाने का आदेश दिया. साथ ही यह भी निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले मार्गों को बेहतर तरीके से दुरुस्त कर लिया जाए ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो.सीएम नीतीश कुमार के पपौर पहुंचने का कार्यक्रम हेलीकॉप्टर के माध्यम से तय है.वे यहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही वे जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं से संवाद भी करेंगे. यह संवाद महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर केंद्रित होगा. सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे. उनका कहना है कि एनडीए कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है. कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और प्रत्येक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >