मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर प्रखंड कार्यालय और पंचायतों में हुआ लाइव प्रसारण

Siwan News : मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मनरेगा भवन और सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन और सरकार की उपलब्धियों का लाइव प्रसारण किया गया.

Siwan News : मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन और प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन और सरकार की उपलब्धियों से जुड़े कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया गया.

प्रखंड मुख्यालय में अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख हरेंद्र पासवान, बीडीओ प्रियंका कुमारी, बीईओ राकेश कुमार, बीएओ यदुनंदन वर्मा, प्रखंड समन्वयक महेश कुमार सिंह और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों और कर्मियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

पंचायत स्तर पर भी ग्रामीणों ने देखा लाइव प्रसारण

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान पंचायत स्तर पर भी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >