प्रतिनिधि, सीवान. सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने मंगलवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आपात कक्ष, ओपीडी, महिला एवं पुरुष वार्ड, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सुधार का निर्देश दिया. सि विल सर्जन ने मरीजों और उनके परिजनों से इलाज की गुणवत्ता एवं सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने परिजनों से यह भी पूछा कि उपचार के दौरान उन्हें कहीं असुविधा या परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ा. लेबर रूम के समीप भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को विशेष निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परिवारजन लेबर रूम के समीप इकट्ठा न हों और वेटिंग एरिया में ही इंतजार करें. निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रसाद ने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति पर भी नजर डाली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
