सीवान: तिरंगे में लिपटा पहुंचा CISF जवान सत्रोहन प्रसाद का पार्थिव शरीर, दरौंदा में युवाओं ने दी अंतिम विदाई

CISF जवान सत्रोहन प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पांडेपुर, सीवान पहुंचा. देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़. युवाओं ने तिरंगा लहराकर दी भावुक विदाई.

CISF jawan-mortal Reach Siwan: देश की सेवा में तैनात CISF जवान सत्रोहन प्रसाद का पार्थिव शरीर गुरुवार को सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव पांडेपुर पहुंचा. पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया. परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल बेहद मार्मिक हो उठा. वहीं, गांव के युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जवान को अंतिम विदाई दी.

दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी सत्रोहन प्रसाद CISF में जवान के पद पर तैनात थे. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी. बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया. जवान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी.

तिरंगा लेकर स्वागत के लिए आगे निकले युवा

गुरुवार को CISF जवानों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सत्रोहन प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया. पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा हाथों में तिरंगा लेकर उनके सम्मान में आगे निकल पड़े. भारत माता की जय और जवान अमर रहें के नारों के बीच ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जैसे ही पार्थिव शरीर गांव की सीमा में पहुंचा, माहौल भावुक हो गया. ग्रामीणों ने देश की सेवा करने वाले अपने गांव के जवान को अंतिम सलाम किया.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर लाया गया, जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जाता है कि सत्रोहन प्रसाद के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं. जानकारी के अनुसार, पिता के निधन के बाद सत्रोहन प्रसाद को CISF में नौकरी मिली थी. इसके बाद वह लगातार देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >