विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की संध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बच्चे की पोखरे में डूबने से मौत हो गई. शुक्रवार की संध्या में ग्रामीण युवकों के साथ विसर्जन में वह भी चला गया. मूर्ति की पोखरे में विसर्जन के दौरान बच्चा भी अंदर चला गया. इधर दूसरे तरफ डीजे बजाने के कारण उसकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंची.

प्रतिनिधि,दरौंदा. थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की संध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बच्चे की पोखरे में डूबने से मौत हो गई. शुक्रवार की संध्या में ग्रामीण युवकों के साथ विसर्जन में वह भी चला गया. मूर्ति की पोखरे में विसर्जन के दौरान बच्चा भी अंदर चला गया. इधर दूसरे तरफ डीजे बजाने के कारण उसकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंची. जिसके कारण किसी का भी नजर उसके तरफ नहीं गई. जब सभी बच्चे बाहर निकल गए. लेकिन वह नहीं निकला तो कुछ लोग निकालने गए. तब तक शरीर में पूरा पानी चली गई थी. बाहर निकालने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है. जिस बालक की मौत हुई है उसकी पहचान विशुनपुरा गांव निवासी श्रवण प्रसाद के 10 वर्षीय बेटे कार्तिक कुमार के रूप में हुई है. कार्तिक दो बहन एवं दो भाई में तीसरे नंबर पर था.इधर परिजन मृत बालक की शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर चले गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ पूनम दीक्षित एवं थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >