छात्रा का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी बाजार निवासी एक किशोरी का शव उसके कमरे से फंदे से लटका हुआ गुरुवार की शाम पुलिस ने बरामद किया.मृतका आठवीं की छात्रा थी. छात्रा की पहचान राजू शर्मा की पुत्री सोहानी शर्मा के रूप में की गयी.

संवाददाता सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी बाजार निवासी एक किशोरी का शव उसके कमरे से फंदे से लटका हुआ गुरुवार की शाम पुलिस ने बरामद किया.मृतका आठवीं की छात्रा थी. छात्रा की पहचान राजू शर्मा की पुत्री सोहानी शर्मा के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोहानी आठवीं की छात्रा थी.जो राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गोरेयाकोठी में पढ़ती थी.गुरुवार को वह पढ़ने के लिए विद्यालय गयी थी.विद्यालय से वापस लौटी और अपने कमरे में गयी.जिसके बाद बाहर नही निकली.काफी समय बीत जाने के बाद वह कमरे से बाहर नही निकली तो परिजन आवाज लगाए. लेकिन वह नहीं बोली. जिसके बाद परिजनों ने देखा कि वह फंदे से लटक रही है.परिजनों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.जपोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया.इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना किस कारण हुई यह स्पष्ट नही हो पा रहा है. मामले में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरेयाकोठी गांव में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ले गई.सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीयाकोठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ,जहां परिजनों के द्वारा शव को रस्सी से उतार कर नीचे रखा पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >