Siwan News : सिसवन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की दोपहर बिजली का जर्जर तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया. करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है.
खेत में चर रही थी भैंस, अचानक टूटकर गिरा तार
बताया गया कि स्थानीय निवासी शंकर यादव की भैंस खेत में चर रही थी. इसी दौरान जर्जर बिजली का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया. तार में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के कई तार लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं. इसके बावजूद समय रहते इन तारों को बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
पशुपालक को आर्थिक नुकसान, मुआवजे की मांग
भैंस की मौत से पशुपालक शंकर यादव को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
इंसानों की जान बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील
ब्रजेश सिंह ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को अविलंब बदलने की मांग की. उन्होंने कहा कि विभाग को समय रहते ऐसे तारों को बदलना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी इंसान की जान खतरे में न पड़े. ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
