बसपा बहुजन समाज के उत्थान के लिए संकल्पित

शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति पार्क में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित किया..राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि यह यात्रा केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं है,

सीवान: शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति पार्क में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित किया..राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि यह यात्रा केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि समाज के दबे-कुचले, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और वंचित तबकों को जागरूक करने का एक आंदोलन है.उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य सदैव बहुजन समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा करना रहा है. कहा कि आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में जनता को विशेष सावधानी बरतनी होगी.उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस, बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां हमेशा से जातिवादी मानसिकता से ग्रसित रही हैं और उनके शासन में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुआ है. इन दलों ने कभी भी समाज के कमजोर तबकों के वास्तविक विकास की दिशा में ईमानदारी से काम नहीं किया.कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता जातिवादी और पूंजीवादी दलों से छुटकारा पाए और बसपा को अपना समर्थन दे. प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि बसपा के तत्वाधान में बिहार में चलाई जा रही यात्रा में जनता, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति बताता है कि पार्टी ने बिहार में आम जनता के बीच गहरी पैठ बना ली है. इस दौरान केंद्रीय प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, उमाशंकर गौतम, लालजी मेघांकर, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष धुरेंद्र राम ने किया मौके पर प्रदेश सचिव गणेश साह , साजिद हुसैन, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार राम, जिला प्रभारी टुनटुन कुमार राम, नगर अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राम, द्वारिका प्रसाद राम, हरिलाल राम, विजयमल यादव,संजय बौद्ध,जितेंद्र कुमार राम, कमलेश बौद्ध,महताब आलम, शैलेश कुमार,रवीेंद्र कुमार राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >