Siwan News : नौतन सीवान थाना क्षेत्र के हंसुआ एकलाम गांव के समीप गुरुवार को बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त, सड़क पर गिरा चालक
घायल की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के पिठोरी गांव निवासी 42 वर्षीय नंदकिशोर यादव के रूप में बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बोलेरो और बाइक आमने-सामने से आ रही थीं. इसी दौरान हंसुआ एकलाम गांव के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
Also Read : पटना: साइबर अपराधियों तक संदिग्ध सिम पहुंचाने वाले आधार सेंटर, साइबर कैफे और पीओएस एजेंटों पर कार्रवाई तेज
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल नंदकिशोर यादव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बोलेरो चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
Also Read : बक्सर: पोस्टमार्टम हाउस में शव को पैर पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
