लापता किशोर का शव दहा नदी से बरामद

. नगर थाना क्षेत्र के कंधवारा के समीप से पुलिस ने तीन दिन से लापता एक किशोर का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी चुन्नू मियां का 14 वर्षीय पुत्र असलम अली के रूप में की गई.

प्रतिनिधि,सीवान. नगर थाना क्षेत्र के कंधवारा के समीप से पुलिस ने तीन दिन से लापता एक किशोर का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी चुन्नू मियां का 14 वर्षीय पुत्र असलम अली के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच नवम्बर को असलम अपने अन्य मित्रों के साथ कर्बला स्थित दाहा नदी में नहाने गया था. सभी मित्र लौटकर आ गए लेकिन असलम नहीं लौटा. काफी खोज बीन किया गया लेकिन कहीं से कुछ नहीं पता चला. अभी परिजन ढूंढ ही रहे थे तबतक शुक्रवार की दोपहर कर्बला स्थित दहा नदी में शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर द शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि नहाने के दौरान डूब गया था. जिससे उसकी मौत हो गयी. नहीं है असलम के माता-पिता बताया जाता है कि असलम के माता-पिता का भी देहांत हो चुका है. असलम इधर-उधर घूम कर किसी न किसी से खाना खाता था. लेकिन असलम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. अब पुलिस परिजनों के आवेदन के इंतजार में है. बोले नगर इंस्पेक्टर दाहा नदी से एक शव बरामद किया गया है. जिसका पोस्टमार्टम तरह शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. विजय कुमार चौधरी, नगर इंस्पेक्टर ,सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >