एक सप्ताह से लापता बच्ची का मिला शव

स्थानीय थानाक्षेत्र के कुमकुमपुर गांव के चंवर के समीप शनिवार की दोपहर बाद एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते लोगो की भीड़ चंवर के पास जुट गई.

प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के कुमकुमपुर गांव के चंवर के समीप शनिवार की दोपहर बाद एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते लोगो की भीड़ चंवर के पास जुट गई. लोगो ने सूचना बसंतपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मृतका की पहचान कुमकुमपुर के शिवबचन पंडित की पुत्री पलक कुमारी (9) के रूप में की गई. जो पिछले 22 नवंबर से दरवाजे पर खेलने के दौरान लापता हो गई थी. जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन भी की. बावजूद कुछ पता नहीं चलने पर मृत बच्ची के पिता ने 25 नवंबर को बसंतपुर थाना पहुंच बेटी के लापता होने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल में जुट गई. तभी शनिवार की दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने चंवर के समीप सड़ी-गली लाश देख शोर मचाया. उसके बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव लापता बच्ची पलक का निकला. बेटी के शव को देख परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. तभी महाराजगंज के एसडीपीओ अमन भी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी लेते हुए मृतका के परिजनों से बात की. परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया. पुलिस मामले की गंभीरता को देख हर बिंदुओं को ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >