दो पक्षों में खूनी संघर्ष,13 लोग घायल

थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलही गांव में शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हिए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के नौ तथा दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गये.इस घटना में लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमले के कारण घायल आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है

प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट .थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलही गांव में शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हिए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के नौ तथा दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गये.इस घटना में लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमले के कारण घायल आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर और भगवानपुर हाट भेजा. बसंतपुर भेजे गये घायलों में किरण कुमारी, रवि कुमार, बृजकिशोर महतो,मेघनाथ महतो,हंसनाथ महतो, निशा कुमारी, राहुल कुमार,बिरेंद्र महतो और गीता देवी, शामिल हैं.सभी को प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में देखते हुए डॉ. कुमार रवि रंजन और डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के घायल बाबूलाल महतो, गीता देवी, गिरजा देवी और मंजू देवी को भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को भी सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि यह विवाद जुलाई 2023 में गांव में हुए एक युवक की हत्या और उससे संबंधित सड़क जाम व पुलिस से हुई झड़प की पृष्ठभूमि में चल रहे मुकदमे के खर्च को लेकर हुआ. उस समय चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. पुलिस ने तब दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे. इन मुकदमों में एक पक्ष के बृजकिशोर महतो, किरण कुमारी और रवि कुमार पर पुलिस पर हमले के आरोप हैं और वे हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं. इस मुकदमे की पैरवी को लेकर खर्च हो रहे रकम के विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत बुलायी गयी थी.इसके पहले ही दोनों पक्ष आपस में उलझ गये.इस दौरान एक दूसरे पर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला में महिलाएं समेत तेरह लोग घायल हो गये.इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गांव में गश्त कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >