सीवान सदर अस्पताल में रक्त स्टॉक की जानकारी अब दिन में तीन बार, 119 यूनिट उपलब्ध

सीवान सदर अस्पताल के रक्त केंद्र में अब मरीजों को दिन में तीन बार ब्लड स्टॉक की जानकारी मिलेगी। इससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिलने में काफी सहूलियत होगी।

Siwan News : सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में किस रक्त समूह का कितना स्टॉक उपलब्ध है, इसकी जानकारी अब मरीजों और उनके परिजनों को दिन में तीन बार मिल सकेगी. रक्त केंद्र की ओर से सुबह 8 बजे, अपराह्न 2 बजे और रात 8 बजे उपलब्ध रक्त का अपडेट जारी किया जा रहा है. इससे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की उपलब्धता की जानकारी पहले से मिल सकेगी और समय पर रक्त की व्यवस्था करने में सहूलियत होगी.

अस्पताल और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित होगा अपडेट

रक्त केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. अनूप कुमार दुबे ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रक्त की उपलब्धता की जानकारी सदर अस्पताल के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जा रही है. इसके साथ ही सीवान रक्त केंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी स्टॉक अपडेट साझा किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ई-रक्तकोष ऐप पर भी रक्त स्टॉक की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है.

5 सितंबर की सुबह 119 यूनिट रक्त था उपलब्ध

डॉ. अनूप कुमार दुबे ने बताया कि 5 सितंबर की सुबह 8 बजे रक्त केंद्र में कुल 119 यूनिट रक्त उपलब्ध था. इसमें ए पॉजिटिव की 23, बी पॉजिटिव की 7, एबी पॉजिटिव की 28 और ओ पॉजिटिव की 57 यूनिट शामिल थी. वहीं निगेटिव रक्त समूहों का स्टॉक काफी कम था. ए निगेटिव की 2, बी निगेटिव की 1 और एबी निगेटिव की 1 यूनिट उपलब्ध थी, जबकि ओ निगेटिव रक्त का स्टॉक शून्य था.

अगस्त में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया गया रक्त

रक्त केंद्र की ओर से अगस्त माह में जरूरतमंद मरीजों को कुल 69 यूनिट रक्त नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया. इसमें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 24 यूनिट, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के डीसीएच के लिए 35 यूनिट, कैंसर मरीजों के लिए 6 यूनिट, प्रसव एवं गर्भावस्था से संबंधित मामलों में 2 यूनिट, एनीमिया मरीजों के लिए 2 यूनिट तथा आपातकालीन मामलों में 10 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया.

निगेटिव ब्लड ग्रुप के लिए नियमित रक्तदान जरूरी

डॉ. अनूप कुमार दुबे ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है. एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. खासकर निगेटिव रक्त समूहों के स्टॉक को बनाए रखने के लिए नियमित रक्तदान बेहद जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >