भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम का सम्मान करते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी .

प्रतिनिधि,दरौली. भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम का सम्मान करते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी . भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा दरोली बाजार, थाना मोड़, कचहरी से होते हुए दरौली चौराहा पर पहुंच कर समाप्त हुआ. तिरंगा यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया. इस मौके पर जिला महामंत्री कुंदन सिंह, अमरीश सिंह, भाजपा नेता मनोज राम, जया मांझी , मनोज पासवान, परमानन्द सिंह, सुरेन्द्र पासवान, प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, ललन चौधरी, खजांति सिंह , उषा बैठा , धुरेन्दर राय, आर्यन राय, विधासागर बैठा रिशु राय , सुरेन्द्र राय सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा प्रतिनिधि,सीवान. नगर भारतीय जनता पार्टी इकाई ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली.इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, नेताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया.तिरंगा यात्रा सीवान शहर के शांति बट वृक्ष से शुरू होकर शहीद रोड़, दरबार रोड होते हुए स्थानीय जेपी चौक तक पहुंचा. तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, भारत की सेना जिंदाबाद के नारे लग रहे थे.यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा यह यात्रा सिंदूर ऑपरेशन के समर्थन भारतीय जवानों का मनोबल ऊंचा करने हेतु चलाया जा रहा है.बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की सैन्य ताकत और संप्रभुता का प्रतीक है. हम इस अभियान का समर्थन करते हैं और देश के वीर जवानों को सैल्यूट करते हैं.यात्रा में नगर परिषद सभापति सेंपी गुप्ता, उप सभापति किरण गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, धनंजय सिंह,अनुराधा गुप्ता,चंद्र विजय प्रकाश यादव, देवेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, सुनीता जायसवाल,प्रेम पालंक सिन्हा,लीसा लाल,अर्जुन गुप्ता,नीरज पटेल,राजकुमार बांसफोर,नवल कैलाश बिहारी,राज रानी, रूपल आनन्द,अजीत कुमार,रवि कुमार, बिट्टू कुमार,मनोज राम,सरोज सिंह राणा इत्यादि सैकड़ो लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >