siwan news : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

siwan news : महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव के समीप हुई घटना

siwan news : सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलेथा ब्राह्मण टोला गांव निवासी राघो पांडे का पुत्र दीपक पांडे के रूप में की गयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक पांडे देर रात कहीं जा रहा था. इसी दौरान झुनापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा. रात होने के कारण वह तड़पता रहा. पुलिस की गश्ती वाहन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जहां परिजन में सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मार कर रोने लगे. इसके बाद पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. इधर गुरुवार की दोपहर जैसे ही उसका शव पैतृक गांव पहुंचा, सभी की आंखें नम हो गयीं.

शहर में ही दीपक चलाता था अस्पताल

बताया जाता है कि दीपक नर्सिंग के क्षेत्र में कार्यकर्ता था. जो शहर के पकड़ी मोड़ के आसपास परिवार का पालन पोषण के लिए अस्पताल चलता था. वहीं लोगों का यह भी कहना है कि वह देर रात अस्पताल बंद कर घर लौट रहा था. तभी यह घटना घटित हुई है. हालांकि परिजन इस संबंध में अभी कुछ कहने से इंकार कर रहे हैं. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

मृतक के हैं दो छोटे-छोटे बच्चे

बताया जाता है कि मृतक दीपक का शादी कुछ वर्ष पहले ही हुई थी, जिसका एक पुत्र और एक पुत्री है. इधर अपने पिता की याद में उसके पुत्र और पुत्री का रो रो का है. वहीं उसकी पत्नी अपने पति की याद में बार-बार रोते-रोते अचेत हो जा रही है. रिश्तेदारों के लाख समझाने के बावजूद भी वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं है. वह केवल एक ही रट लगाए बैठी है कि मेरे पति को बुला दो. मामले में थानाध्यक्ष विनीत कुमार विनायक ने बताया कि युवक की सड़क दुर्घटना मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >