हाजत की दीवार तोड़कर बाइक चोर हुआ फरार

शुक्रवार की देर रात रघुनाथपुर से 12 बाइक चोरी की मामले में पकड़ा गया एक शातिर चोर घुनाथपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी फिरोज अंसारी थाने के हाजत की दीवार तोड़कर फरार हो गया. थाने की हाजत से कैदी फरार होने पर पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया.

प्रतिनिधि, मैरवा. शुक्रवार की देर रात रघुनाथपुर से 12 बाइक चोरी की मामले में पकड़ा गया एक शातिर चोर घुनाथपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी फिरोज अंसारी थाने के हाजत की दीवार तोड़कर फरार हो गया. थाने की हाजत से कैदी फरार होने पर पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. रात भर पुलिस दौड़ती रही है. लेकिन कैदी का कुछ पता नहीं चला. घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह एसपी पूरन कुमार झा थाना पहुंचे. जहां उन्होंने हाजत, सिरिस्ता, सीसीटीवी सहित जिस कमरे से चोर बाहर निकला उसकी जांच किया. जांच करते हुए थानाध्यक्ष से पूछताछ किया. उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को फटकार लगाई. एसपी ने ड्यूटी पर तैनात ओडी और संतरी के खिलाफ विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया. माना जा रहा है कि इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी तय है. वही एसपी के बाद एसडीपीओ गौरी कुमारी ने थाने में बने हाजत सहित अन्य जगहों की जांच किया. जानकारी के अनुसार आरोपी फिरोज अंसारी ने शुक्रवार की देर रात चालाकी से हाजत की दीवार तोड़ी और बगल के कमरे में प्रवेश कर गया. वहां उसने खिड़की का दो रॉड तोड़ा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. हैरत की बात यह है कि हाजत के करीब ही बीएमपी के जवान का कमरा है और बगल में ही थाने का सिरिस्ता है. फिर भी किसी को भनक तक नहीं लगी. बताते चलें कि दो दिन पूर्व थाना प्रभारी राहुल कुमार ने इंग्लिश चट्टी से दो संदिग्धों को पकड़ा था. कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने मैरवा और रघुनाथपुर के विभिन्न इलाकों से 12 चोरी की बाइक बरामद की थी. इस सफलता को लेकर खुद एसपी ने प्रेसवार्ता कर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई थी. लेकिन आरोपी के फरार होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है. एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि हाजत से कैदी का फरार होना सुरक्षा में गंभीर चूक है. ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >