पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमवारी और दूदहा के बीच पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे उसपर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

दो घायल प्रतिनिधि, सीवान. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमवारी और दूदहा के बीच पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे उसपर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी रमेश नट के 18 वर्षीय पुत्र राजू नट है. वहीं घायल गांव का ही अंकित और प्रतापपुर गांव निवासी राहुल है. राजू इंटर का छात्र था, जो कॉलेज से अपने साथियों के साथ अपने घर लौट रहा था. राजू के फूफा सुरेश नट ने बताया कि राजू, अंकित और राहुल एक बाइक से राजपुर जा रहे थे. तभी अमवारी और दूदहा के बीच स्थित राइस मिल के समीप पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिसमें घटनास्थल पर ही राजूकी मौत हो गई. जबकि अंकित और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हार्ट अटैक से सिपाही की मौत सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में संदिग्ध परिस्थिति में एक सिपाही की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृत सिपाही गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के कुक्यासी गांव निवासी स्व. राम बृज पासवान के 57 वर्षीय पुत्र युगल पासवान हैं. घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस लाइन में एक सिपाही का मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक जानकारी होगा. अब तक के हुए जांच के दौरान प्रथम दृष्टिकोण हार्ट अटैक ही सामने आ रहा है. देर शाम शव गया जिला के लिए भेज दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >