बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की रात्रि एक दैनिक अखबार के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी. जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब रमेश एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे.इस घटना के बाद संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी तेज कर दी है.इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रतिनिधि, सीवान. पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की रात्रि एक दैनिक अखबार के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी. जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब रमेश एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे.इस घटना के बाद संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी तेज कर दी है.इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घायल रमेश ने पुलिस को बताया कि मैं भवानी मोड़ से अपनी बाइक लेकर जैसे ही अपने गांव जसौली खरग के लिए निकला और सौ मीटर आगे पहुंचा, तभी बाइक सवार दो अपराधी पीछे से आए और गोली मार दी. जिसमें मैं घायल हो गया .इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया और पुलिस मौके पर पहुंच मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पत्रकार के पेट में गोली लगी है. जहां शुक्रवार को आइजीएमएस में ऑपरेशन किया गया.वहां अभी भी इलाज चल रहा है. एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा एसपी पुरन कुमार झा घटना स्थल पर पहुंचे और स्वयं मामले की जांच में जुट गए. इसके बाद एसपी अस्पताल पहुंचे और घायल से तकरीबन दस मिनट तक पूछताछ करते रहे.वारदात के बाद से पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है.एसपी ने बताया कि संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.जल्द ही हमलावर पुलिस के पकड़ में होंगे. एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का हुआ गठन एसपी पुरन कुमार झा ने पूरे मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ ने नेतृत्व में एसआइटी गठित की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही रमेश को गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. घटनास्थल से खोखा किया गया बरामद इधर गोलीबारी घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल से पुलिस ने एक बुलेट का खोखा बरामद किया है .जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसको लेकर घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घायल रमेश ने कहा,दुबई में बैठे अपराधी ने भाड़े के बदमाशों से कराया हमला घटना की रात पूछताछ में घायल रमेश ने कहा कि एक व्यक्ति के इशारे पर मेरे पर भाड़े के बदमाशों से हमला कराया गया है.वह व्यक्त इस समय दुबई में है.हालांकि वह कहां का रहनेवाला है और क्यों हमला कराया इस पर रमेश ने पचरूखी पुलिस से पूछ लेने को कहा.रमेश ने वर्ष 2022 के किसी विवाद का उल्लेख करते हुए पचरूखी थाना के संज्ञान में होने की बात कही. पुलिस का दावा जल्द हमलावर होंगे पकड़ में इधर गोलीबारी की घटना के बाद एसआइटी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की. जहां पुलिस अपराधियों तक पहुंच चुकी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अपराधी हिरासत में हैं जिससे पुलिस पूछताछ कर रही हैं. जहां 24 घंटे में मामले का खुलासा हो जाएगा. पत्रकारों ने डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन प्रतिनिधि, सीवान. दैनिक अखबार के पत्रकार पर हुई गोलीबारी मामले में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शहर के दर्जनों पत्रकारों ने एसपी पूरन कुमार झा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पत्रकारों ने 20 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से रमेश सिंह पर हमला करने वाले आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग शामिल है. साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, हमलों पर सख्त कार्रवाई और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई.पत्रकार समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा. सीवान में पहले भी पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या हो चुकी हैं. एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच तेज होगी और दोषियों को सजा मिलेगी. ज्ञापन सौंपने वालों में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष निरंजन कुमार, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गिरी, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पंकज कुमार, सचिन राज, तरुण कुमार, नितिन कुमार, राहुल, अंकेश, रिंकू, अमित कुमार मोनू, नजरे आलम, जगरनाथ सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे.उधर लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने पटना में इलाजरत पत्रकार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली.उन्होंने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये हमने एसपी से मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >