आभा आधारित ओपीडी सेवा में बिहार देश में अव्वल

सीवान. राज्य के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अमलोरी, सरसर, हसनपुरवा एवं खालिसपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के कीमती मत के कारण ही उन्हें विधानसभा तक पहुंचने का अवसर मिला और आज सीवान का बेटा मंत्री के रूप में सेवा कर रहा है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी सीवान सहित पूरे बिहार की सेवा की है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

प्रतिनिधि, सीवान. राज्य के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अमलोरी, सरसर, हसनपुरवा एवं खालिसपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के कीमती मत के कारण ही उन्हें विधानसभा तक पहुंचने का अवसर मिला और आज सीवान का बेटा मंत्री के रूप में सेवा कर रहा है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी सीवान सहित पूरे बिहार की सेवा की है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वस्थ खाता (आभा) आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है.इस डिजिटल सुविधा का लाभ अब तक 5 करोड़ से अधिक मरीज उठा चुके हैं.उन्होंने बताया कि आभा आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से अब तक पांच करोड़ से अधिक टोकन बनाए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, सुलभता और तेजी आई है. अब मरीजों को ओपीडी में पंजीकरण के लिए पर्चा बनवाने या लंबी कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. क्यूआर कोड स्कैन करते ही मरीज को टोकन नंबर मिल जाता है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सहज रूप से पूरी हो जाती है. यह पहल बिहार सरकार के डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद प्रसाद चौहान, चंद्र केतु सिंह, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कुमार बंटी, संजय पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, प्रेम मांझी, धर्मनाथ तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, इंदु देवी, सुशीला देवी, शैलेश सिंह, कृष्ण सिंह, संतु सिंह, पारस सिंह, भरत सिंह, पुनीत भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, मदन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हीरालाल राम, जगनारायण सिंह, अवधेश सिंह, नंदलाल शाह, अभिजीत सिंह, रमाशंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, नीरज पटेल, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >