Bihar News: सीवान में दो युवकों की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, एक ही घर से मिली दोनों की लाश

Bihar News: बिहार के सीवान में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि दोनों की लाश एक ही घर से मिली है.

Bihar News: बिहार के सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोहल्ले में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान मखदूम सराय निवासी खुश मोहम्मद के बेटे सैयद और दूसरे युवक की पहचान फकीरा के रूप में की गई है. इनका शव एक मकान के अंदर से बरामद किया गया है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.

घर में घुसने पर पीट-पीटकर मार डाला

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवकों को एक घर में घुसने के बाद पीट-पीटकर मार डाला गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना अनवर अली नामक व्यक्ति के घर में हुई है. जहां युवकों ने कथित तौर पर घर में घुसकर फिरौती की मांग की थी. हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी पुलिस नहीं की है. हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.

Also Read: नालंदा में फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, गांव की लड़की से करता था प्रेम

पुलिस ने क्या कहा?

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में अब तक दो लोगों को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >