Bihar News: सीवान में सब्जी विक्रेता के घर NIA की छापेमारी, संदिग्ध अकाउंट से लेनदेन का है मामला

Bihar News: सीवान में NIA की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में छापेमारी की है. उस व्यक्ति का नाम सोहेल अली बताया जा रहा है. जो जिले के पुरानी किला पोखरा का रहने वाला है.

Bihar News: सीवान में NIA की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में छापेमारी की है. उस व्यक्ति का नाम सोहेल अली बताया जा रहा है. जो जिले के पुरानी किला पोखरा का रहने वाला है. NIA की टीम को सोहेल के संदिग्ध अकाउंट से लेनदेन की जानकारी मिली थी. जिसके बाद NIA की 5 सदस्यीय टीम उसके घर छापेमारी की है.

जानकारी के अनुसार, टीम उसके मोबाइल और कागजात की गहनता से जांच कर रही है. संदिग्ध व्यक्ति के घर के बाहर 20 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है.

कुछ दिन पहले NIA ने होल्ड किया था अकाउंट

बताया जा रहा है कि, सीवान शहर की सब्जी मंडी में पिता के साथ व्यक्ति सब्जी का कारोबार करता है. उसका व्यवसाय हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से जुड़ा हुआ है. अकाउंट से लेनदेन के मामले पर कुछ दिन पहले NIA ने उसका अकाउंट होल्ड कर दिया था.

Also Read: बक्सर में दर्दनाक हादसा, आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >