'एक करोड़ दो नहीं तो 10 दिनों के अंदर हो जाएगी हत्या'... भाजपा नेता को आया धमकी भरा कॉल

Bihar News: बिहार के सीवान जिला के वार्ड 22 के वार्ड पार्षद के पति सुभाष चौहान से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. सुभाष चौहान ने बताया कि उनके पास रात 12 बजकर 1 मिनट पर कॉल आया था. कॉल पर कहा गया कि एक करोड़ रुपया दे दो नहीं तो 10 दिनों के अंदर तुम्हारी हत्या हो जाएगी.

Bihar News: बिहार के सीवान जिला के वार्ड 22 के वार्ड पार्षद के पति सुभाष चौहान से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. सुभाष चौहान ने बताया कि उनके पास रात 12 बजकर 1 मिनट पर कॉल आया था. कॉल पर कहा गया कि एक करोड़ रुपया दे दो नहीं तो 10 दिनों के अंदर तुम्हारी हत्या हो जाएगी. सुभाष चौहान पहले भाजपा के जिला मंत्री रह चुके है. अभी वर्तमान में वार्ड पार्षद पति और नोनिया महासंघ के जिला अध्यक्ष है. इनपर 2015 में भी बदमाशों ने फायरिंग की थी.

रात 12 बजकर 1 मिनट पर आया कॉल

सुभाष चौहान ने बताया कि रात 12 बजकर 1 मिनट पर कॉल आया. कहा गया कि 1 करोड़ रुपए दे दो, नहीं तो 10 दिनों के अंदर तुम्हारी हत्या हो जाएगी. हमने कहा कि वर्तमान में हम वार्ड पार्षद पति हैं. मेरे पास इतना पैसा कहां से आएगा. 5-10 हजार रुपए आते हैं, जिससे परिवार का ही खर्च चलाना मुश्किल है.

उन्होंने आगे बताया कि, धमकी भरा कॉल कटने के बाद वह वापस कॉल करते रहे, लेकिन नंबर नहीं लगा. उन्होंने कहा कि हमने नगर थाना को जानकारी दी है. नंबर चेक करके बताया गया है कि यह त्रिपुरा का है.

Also Read: बिहार में फर्जी IPS के बाद अब नकली दरोगा गिरफ्तार, नौकरी का देता था लोभ, लोगों से ऐसे करता था उगाही…

एसडीपीओ ने की घटना की जांच

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ ने भी जांच की है. सुभाष चौहान से काफी पूछताछ की गई है. नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि अभी तक धमकी के मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद तुरंत जांच की जाएगी. जिसने भी धमकी दी है, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >