बिहार बना गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी का प्रमुख केंद्र : मंगल

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में लीवर कैंसर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है.यह उपलब्धि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मिशन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार का प्रत्यक्ष परिणाम है.

प्रतिनिधि,सीवान. सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान विधानसभा क्षेत्र के भरतुई मठिया, बदली मोड़, पकड़ी मकरियार, मकरियार बाजार, मठिया मकरियार, निहाल टोला, वृंदावन मांझी टोला और रामपली में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता आभार एवं संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में लीवर कैंसर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है.यह उपलब्धि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मिशन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार का प्रत्यक्ष परिणाम है.मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर के कैंसर अस्पताल में मेजर हेपेटेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसमें अत्याधुनिक इंट्रा-ऑपरेटिव अल्ट्रासाउंड तकनीक का उपयोग किया गया. इस तकनीक से ट्यूमर को अत्यंत सटीकता के साथ हटाया गया और कुशल चिकित्सकों द्वारा लीवर को सुरक्षित रखा गया.उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर होती चिकित्सा सुविधाओं के कारण अब गंभीर कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है. बिहार अब उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित मुकेश सिंह कुशवाहा, महादेव पासवान, रामाधार तिवारी, चंद्रकेतु सिंह पटेल, रितेश गुप्ता, शिवचंद सिंह, बसंत भगत, शिव माया भगत, राम इकबाल भगत, अवध किशोर भगत, रामदयालु सिंह, हरेंद्र शाह, रामविचार चौहान, रामप्रवेश चौहान, त्रिलोकी पांडे, राधा कृष्ण, व्यास बाबा, विजय पांडे, टिंकू पाठक, प्रभुनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोनू सिंह, लव गुप्ता, रमेश शर्मा, मुन्ना गुप्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >