प्रतिनिधि,सीवान.एसडीएम सुनील कुमार शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सीवान कार्यालय कर औचक निरीक्षण किया.रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव कर रहें हैं कार्यालय के कार्य “शुक्रवार को यह खबर प्रभात खबर में छपने के बाद जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के रूप में निरीक्षण को देखा जा रहा है. जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम सुनील कुमार ने निरीक्षण के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के कर्मचारियों से जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के ऊपरी मंजिल का गेट खुलवाया जिसे पूर्व सचिव द्वारा मार्च महीने से ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए एक व्यक्ति को भाड़े पर दिया गया था.उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगायी कि कैसे इस भवन को भाड़े पर देने के लिए पूर्व सचिव के पास फाइल भेजी गयी.उन्होंने भवन में ताला लगवाकर चाबी ले लिया.उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ताला को नहीं खोलना है एवं यथास्थिति अगले आदेश तक बनाए रखना है.एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन की जांच करने गए थे. ऐसी सूचना थी कि वहां पर गैरकानूनी कार्य किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि भवन को बंद कर चाबी ले लिया गया है.इस मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
