सीवान के भगवानपुर हाट में 40 लाभुकों को मिला बधाई पत्र, 18 को आवास की प्रतीकात्मक चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभुकों को प्रखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया. 40 लोगों को बधाई पत्र और 18 को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई, जो समय पर निर्माण पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है.

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत समय पर आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों का उत्साहवर्धन करने के लिए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर बीडीओ प्रियंका कुमारी ने लाभुकों के बीच बधाई पत्र वितरित किये.

40 लाभुकों को मिला बधाई पत्र

बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. उन्होंने लाभुकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

18 लाभुकों को सौंपी गयी प्रतीकात्मक चाबी

कार्यक्रम में 40 लाभुकों को बधाई पत्र, 18 लाभुकों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी तथा पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान लाभुकों को आवास निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गयी. साथ ही अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी.

इन लाभुकों को मिली प्रतीकात्मक चाबी

प्रतीकात्मक चाबी प्राप्त करने वालों में महमदपुर पंचायत के असरद अंसारी एवं वाहिला खातून शामिल रहे. वहीं बधाई पत्र पाने वालों में ब्रह्मस्थान पंचायत की अर्चना देवी, देवंती देवी, शमा देवी सहित अन्य लाभुक शामिल रहे.

लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी गयी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया. समय पर आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >