बसंतपुर में शतचंडी महायज्ञ की तैयारी शुरू, 10 अक्टूबर से होगा आयोजन, काशी के मानस मर्मज्ञ के आने की संभावना

बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी मंदिर में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान रासलीला, झूले और मीना बाजार जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे.

Shatachandi Mahayagya: बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सामूहिक शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्थापना की गयी. आचार्य सूरज शास्त्री ने विधि-विधान के साथ ध्वज स्थापित किया. ध्वज स्थापना के बाद महायज्ञ के लिए गठित समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की तिथियों पर निर्णय लिया गया.

10 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को होगा समापन

समिति के अनुसार सामूहिक शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 10 अक्टूबर से होगा और इसका समापन 20 अक्टूबर को किया जाएगा. महायज्ञ में काशी के मानस मर्मज्ञ संदीपाचार्य महाराज के आगमन की भी संभावना है. उनके आगमन को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं.

रासलीला और मनोरंजन के लिए लगेंगे झूले

महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए रासलीला का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही टावर झूला, मौत का कुआं और मीना बाजार भी लगाया जाएगा. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.

सफल आयोजन के लिए समिति कर रही तैयारी

यज्ञाधीश वकील दास ने बताया कि महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण मिलकर तैयारी में जुटे हैं. डॉ. सत्येंद्र कुशवाहा, अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव सत्येंद्र पंडित और कोषाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ सदस्य उपेंद्र यादव, विजय राय, हरेंद्र सिंह और नरेंद्र कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं.

आचार्य सूरज शास्त्री ने बताया कि प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में महायज्ञ का संचालन किया जाएगा. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >