Shravani Mahotsav: बड़हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़वां में रविवार को श्रावणी महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. प्रधानाध्यापिका शाहनाज बानो के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव के दौरान छात्राओं के बीच मेंहदी, रंगोली और अल्पना प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता में नौवीं, दसवीं और 11वीं कक्षा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेंहदी, रंगोली और अल्पना की कलाकृतियां तैयार कीं. उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया. प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
रंगोली प्रतियोगिता में सपना कुमारी, बबीता कुमारी, ममता कुमारी, रमिता, मुन्नी कुमारी, बिट्टू कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने हिस्सा लिया. छात्राओं ने रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता को रोचक बना दिया.
मेंहदी प्रतियोगिता में भी दिखा उत्साह
मेंहदी प्रतियोगिता में आफिया परवीन, रोशनी, गुड़िया, उजमा खातून, स्नेहा, अंजलि, आयशा परवीन, जीन्नत, नगमा, स्नेहा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता रमिता ग्रुप और बबीता ग्रुप के बीच आयोजित की गयी. दोनों समूहों की छात्राओं ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए आकर्षक मेंहदी डिजाइन तैयार किये.
शिक्षकों ने छात्राओं को दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका किरण कुमारी, कुमारी श्वेता, सुमन प्रसाद और दीपाली वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया.
महोत्सव के आयोजन में शिक्षक नीलेश कुमार पुरी, प्रतीक कुमार प्रभात, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र मालाकार, तमजीद आलम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभायी.
रचनात्मक प्रतिभा को मिलता है मंच : प्रधानाध्यापिका
प्रधानाध्यापिका शाहनाज बानो ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है. साथ ही उनमें सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
