Mo. Mozammil Ahmed: बड़हरिया प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के सरपंच सह पत्रकार और जोगापुर कोठी गांव निवासी 65 वर्षीय मो. मोजम्मिल अहमद का शनिवार की भोर करीब चार बजे हृदयाघात से निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.
जोहर की नमाज के बाद किया गया सुपुर्द-ए-खाक
शनिवार को दोपहर जोहर की नमाज के बाद जोगापुर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जनाजे की नमाज मौलाना खुर्शीद अहमद ने पढ़ायी.
नमाज-ए-जनाजा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हुए. लोगों ने नमाज अदा कर मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की.
क्षेत्र के लिए बताया अपूरणीय क्षति
मो. मोजम्मिल अहमद के निधन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष झगरु यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. सोहैल, सरपंच भृगुनाथ साह, हाजी नूर आलम, नूरुल होदा, गौरीशंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार, उपमुखिया सरवर अली, उप सरपंच दिनेश मांझी, सच्चिदानंद पांडेय, मुकेश गुप्ता, नीरज चौरसिया, प्रेम कुमार गोंड, कौसर अली, नेयाज अहमद, कमरुद्दीन अहमद, डॉ. आरिफ हुसैन सहित हजारों लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस
