विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है.जिले के सभी आठों सीटों के लिए 14 नवंबर को मतगणना होगी.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतगणना का कार्य सुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा. मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाचित अभ्यर्थियों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रतिनिधि,सीवान. विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है.जिले के सभी आठों सीटों के लिए 14 नवंबर को मतगणना होगी.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतगणना का कार्य सुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा. मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाचित अभ्यर्थियों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा. सभी उम्मीदवारों को जुलूस के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करना होगा. इसमें किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए विधि के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने कहा कि मतगणना के दिन सिर्फ प्रशासन की ही नहीं, बल्कि आमजन की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि शांति व सौहार्द का वातावरण बनाए रखें. किसी प्रकार का उपद्रव या अन्य समाज विरोधी कार्य न करें. जिससे प्रशासन को कठोर कदम उठानी पड़े. अगर किसी प्रकार की कहीं कोई घटना होती है, तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को जरूर दें. भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर हाेगी कार्रवाई :एसपी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि शहर के डीएवी कालेज व डीएवी उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज परिसर में होने वाली मतगणना के दौरान वोटों की गिनती से लेकर समाप्ति तक मतगणना केंद्र/परिसर/आसपास सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. मतगणना केंद्र सहित शहर के प्रमुख जगहों पर पुलिस की नजर हर गतिविधि पर रहेगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. बताया कि शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी. मतगणना के दौरान कालेज व उच्च विद्यालय परिसर के साथ साथ शहर में जगह-जगह सुरक्षा में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों की तैनाती रहेगी.इसके अलावे शहर में पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी, जो शांति का माहौल बनाए रखने के साथ-साथ शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निबटेंगे. जीत के जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >