दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत, नौ बच्चे हुए अनाथ

पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन ने एक ऑटो में ठोकर मार दिया. जिससे ऑटो चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा महुआरी गांव निवासी श्रीकिशुन प्रसाद का 46 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश साह के रूप में की गई.

प्रतिनिधि, सीवान. पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन ने एक ऑटो में ठोकर मार दिया. जिससे ऑटो चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा महुआरी गांव निवासी श्रीकिशुन प्रसाद का 46 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश साह के रूप में की गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश साह ऑटो चला कर परिवार का पालन पोषण कर गुजर बसर करता था. शुक्रवार की सुबह वह महाराजगंज से ऑटो लेकर सीवान गए थे. दोपहर में ऑटो लेकर पुनः महाराजगंज के लिए लौट रहे थे.वे पचरुखी के चौमुखा मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि एक चार पहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ ओमप्रकाश को बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही ओमप्रकाश साह की मौत हो गई. इधर मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिजन सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मार कर रोने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. ठोकर के बाद वाहन चालक हुआ फरार चौमुखा को मोड पर जैसे ही चार पहिया वाहन ने ऑटो में ठोकर मारी वैसे ही ऑटो पलट गई. लोग चालक ओमप्रकाश को उतार रहे थे तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद बाइक चालकों ने कुछ दूर तक वाहन का पीछा किया.तेज रफ्तार होने के कारण वह हाथ नहीं लगा. इधर पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है. नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया- परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश साह दो भाइयों में सबसे बड़े थे. जो ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे. वहीं उनका छोटा भाई भी मजदूरी करता है. ओमप्रकाश के नौ बच्चे हैं. जिसमें पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं. छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बोले थानाध्यक्ष- चौमुखा के समीप सड़क दुर्घटना में एक मौत हुई हैं. मामले की जांच की जा रही हैं. जल्द ही वाहन और चालक को पकड़ लिया जायेगा. प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, पचरुखी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >