डिजिटल मंच से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों डिजिटल रूप से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगी है. सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक दलों ने वोटरों को अपने पक्ष में गोल बंद के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया है. इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वार रूम भी बना लिए हैं. और यहां पूरी एक टीम सक्रिय है. एनडीए और महागठबंधन इसको लेकर विशेष तैयारी में है.

प्रतिनिधि, गुठनी. विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों डिजिटल रूप से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगी है. सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक दलों ने वोटरों को अपने पक्ष में गोल बंद के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया है. इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वार रूम भी बना लिए हैं. और यहां पूरी एक टीम सक्रिय है. एनडीए और महागठबंधन इसको लेकर विशेष तैयारी में है. दरौली विधानसभा में इन पार्टियों के सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप भी बनाए जा चुके हैं. जहां स्थानीय लोगों और युवाओं को ग्रुपों में जोड़ा जा रहा है. जिनमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर राजनीतिक दलों द्वारा आम लोगों को संदेश भी भेजे जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज- विधान सभा चुनाव को लेकर जहां प्रखंड मुख्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं अलग-अलग ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जबकि कई प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. उनके समर्थक उनके चुनाव लड़ने की खबर को सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके नामांकन, चुनाव लड़ने की वजह, विकास का वादा, उन्हें समर्थन देने और उनका वादा भी वायरल किया जा रहा है. विधान सभा चुनाव में मतदाताओं में पैठ बनाने के लिए हो रही है कोशिश- जिले में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड सहित ग्रामीण क्षेत्रों की ओर अपना रूख कर रहें हैं. समर्थक डिजिटल प्लेटफार्म व सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार अभियान को गति दे रहे हैं. इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि स्थानीय प्रशासन सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रहा है. जिससे किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट न की जाए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के गैरकानूनी पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >