सीवान: चर्चित अशोक कुमार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Daraunda Murder Case: दरौंदा हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी से हत्याकांड में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

Daraunda Murder Case: दरौंदा थाना क्षेत्र के चर्चित अशोक कुमार हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा चमरटोली के समीप अज्ञात बदमाशों ने अशोक कुमार की हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर दरौंदा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में कथित रूप से संलिप्त रामगढ़ा गौरोली निवासी रविन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, पटना को मिलेगा नया सफर का अनुभव, जानिए रूट से लेकर किराए तक सबकुछ



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >