मेहंदार महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महेंद्र नाथ धाम परिसर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेहंदार महोत्सव के द्वितीय पाली का विधायक कर्णजीत सिंह, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सिसवन. प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महेंद्र नाथ धाम परिसर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेहंदार महोत्सव के द्वितीय पाली का विधायक कर्णजीत सिंह, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. महोत्सव में प्रथम पाली में होने वाले कार्यक्रम पूर्वाहन 11:30 बजे से ही शुरू हो गया था. जिसमें प्रीति कुमारी एवं कीर्ति कुमारी द्वारा लोक गायन, शशि प्रभा जायसवाल द्वारा भजन ,इप्टा सीवान के कलाकारों द्वारा गायन के माध्यम से शिव तांडव, गौरव सिंह द्वारा शास्त्रीय गायन, विकास कुमार द्वारा लोक संगीत, सुदामा भगत द्वारा लोक भजन, डॉ नीतू नवगीत द्वारा नारी शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा रंजीत नालंदा संगीत कला संस्थान द्वारा बारामासा एवं वृद्धजन पेंशन समाज कल्याण पर आधारित नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गई. दूसरी पाली की शुरुआत पटना से आयी महिला कलाकार राधा सिन्हा ने अपनी टीम के साथ लोक नृत्य पर शिव तांडव प्रस्तुत कर किया. लोक गायक दीपक ठाकुर ने अपने गानों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. भोजपुरी गायिका स्नेह उपाध्याय ने अपने गायन के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, पर्यटन स्थल बनाने की मांग जरूर पूरा होगा: विधायक महोत्सव के दौरान मंच पर विधायक कर्णजीत सिंह ने अपने भोजपुरी अंदाज में कार्यक्रम को संबोधित किया. विधायक ने कहा कि बाबा के धाम में आने वाले सभी अप्रोच पथ का काम पूरा हो गया है. विकास को एक सतत प्रक्रिया बताते हुए विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाएं की बाबा की धाम को पर्यटन स्थल के दर्जा प्राप्त हो वह भी जल्द ही पूरा होगा. वहीं डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना है, ताकि उनकी आवाज देश-दुनिया तक पहुंचायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >