सीवान: आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में मैरवा पुलिस को मिली सफलता

मैरवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 2018 से फरार चल रहे इमाम हुसैन को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पकड़ा गया.

Siwan News: मैरवा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हुसैनगंज थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे मैरवा थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी इमाम हुसैन के रूप में हुई है.

2018 से चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मैरवा थाना कांड संख्या 263/18 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था. घटना के बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >