अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

मैरवा. थाना क्षेत्र के इमलौली के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. खून से लथपथ देख दो अज्ञात युवकों ने बाइक पर घायल को लेकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गये. घायल युवक की पहचान श्यामपुर गांव के 25 वर्षीय कुंदन सिंह के रूप में हुई. कुंदन को गर्दन में दांयी तरफ गोली लगी है.

मैरवा. थाना क्षेत्र के इमलौली के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. खून से लथपथ देख दो अज्ञात युवकों ने बाइक पर घायल को लेकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गये. घायल युवक की पहचान श्यामपुर गांव के 25 वर्षीय कुंदन सिंह के रूप में हुई. कुंदन को गर्दन में दांयी तरफ गोली लगी है. कुंदन की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां घायल की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद साह रेफरल अस्पताल पहुंच कर घायल से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को जांच करते हुए मामले की छानबीन में जुट गये. थाना प्रभारी ने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के विशाल तिवारी का नाम सामने आ रहा है. विशाल तिवारी शराब में जेल जा चुका है. उसने यह भी बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस दोस्तों के बीच गोली चलने का अनुमान लगा रही है. पुलिस इस मामले में शराब धंधे से लेकर कई बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है. पुलिस विशाल तिवारी की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >