सीवान के आंदर में सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, बालक और बालिका वर्ग में भवराजपुर ने जीता खिताब

सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का आंदर प्रखंड के भवराजपुर में सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में भवराजपुर की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. प्रतियोगिता के दौरान खेल के महत्व और रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया.

Kabaddi Competition: आंदर प्रखंड के मध्य विद्यालय भवराजपुर के खेल मैदान में सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया.

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं. सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित रूप से अभ्यास करने और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने की अपील की.

चार वर्षों से हो रही कबड्डी प्रतियोगिता

मध्य विद्यालय भवराजपुर में लगातार चार वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस बार जूनियर वर्ग में जमापुर, जीरादेई, नरेंद्रपुर, बड़हुलिया, भवराजपुर और बंथू की बालक-बालिका टीमों ने भाग लिया.

बालक वर्ग में भवराजपुर ने जीता खिताब

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में भवराजपुर और नरेंद्रपुर की टीमें आमने-सामने थीं. रोमांचक मुकाबले में भवराजपुर की टीम ने नरेंद्रपुर को 10 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया.

बालिका वर्ग में भी भवराजपुर की टीम विजयी

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीरादेई और भवराजपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. इसमें भवराजपुर की टीम ने छह अंकों से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया.

कई खेल पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर कबड्डी संघ के जिला सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, आयोजन सचिव उमेश कुमार राम, अनिरुद्ध कुमार, विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर, हरिकांत कुमार, रविकांत राम, उदय प्रताप सिंह, वाल्मीकि ओझा, शिवेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, देवकांत दुबे, रामप्रसाद राम, सुनील मिश्रा, अब्बास अली और नेहा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >