सभी बूथों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी

आगामी छह नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया है कि प्रखंड अंतर्गत सभी 136 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जा रही है. जिससे कोई भी चुनाव संबंधित कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो सके

प्रतिनिधि, हसनपुरा. आगामी छह नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया है कि प्रखंड अंतर्गत सभी 136 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जा रही है. जिससे कोई भी चुनाव संबंधित कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो सके. वहीं सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को ले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. वहीं शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों की जांच की गई. इसके अलावा थानाक्षेत्र के विभिन्न सीमांत पर पुलिस जवान की तैनाती की गयी है. जहां गुजर रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. वहीं बीडीओ श्री सिंह, सीओ उदयन सिंह, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है. वहीं प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कटिबद्ध है. प्रखंड अंतर्गत दारौंदा विधान सभा के 86 तथा 108 रघुनाथपुर विधानसभा के 50 बूथ पर मतदान होना है. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >