सीवान: करसौत पैक्स चुनाव 2026, अलका देवी निर्वाचित; 49.36 प्रतिशत हुआ मतदान

करसौत पैक्स चुनाव का आधिकारिक परिणाम जारी हो गया है, जिसमें अलका देवी को पैक्स अध्यक्ष घोषित किया गया है. इस चुनाव में 49.36% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रबंध समिति में विभिन्न सामाजिक वर्गों को भी प्रतिनिधित्व मिला है.

Kursaut PACS Election: करसौत पैक्स चुनाव के बाद जारी आधिकारिक निर्वाचन प्रपत्र में अलका देवी को पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है. करसौत कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के लिए हुए चुनाव में कुल 1414 मतदाता थे, जिनमें से 698 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस प्रकार कुल 49.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी प्रपत्र-ई 18 में अलका देवी का नाम अध्यक्ष पद के निर्वाचित सदस्य के रूप में दर्ज है. प्रपत्र में उन्हें महिला एवं सामान्य कोटि का बताया गया है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से परिणाम संबंधी प्रपत्र जारी किया गया.

पैक्स प्रबंध समिति में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व

पैक्स प्रबंध समिति के निर्वाचित सदस्यों की सूची में विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से नितेश मांझी एवं पूनम देवी, पिछड़ा वर्ग से रामजनम यादव, अति पिछड़ा वर्ग से धर्मेंद्र चौहान तथा सामान्य वर्ग से कुमकुम देवी, माया देवी, अनुप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह एवं अजय सिंह के नाम दर्ज हैं.

निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिया गया प्रमाण पत्र

जीते हुए पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण, उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने जीत का प्रमाण पत्र दिया.

आधिकारिक परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह

आधिकारिक परिणाम सामने आने के बाद करसौत पैक्स में नई अध्यक्ष के रूप में अलका देवी के निर्वाचन को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पैक्स की नई प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >