अकीदत के साथ पढ़ी गयी खत्म तरावीह की नमाज

शनिवार को रमजान का 15वां रोजा मुकम्मल हुआ.वहीं इस दौरान शहर के शाही जामा मस्जिद में शनिवार की रात खत्म तरावीह की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गयी.तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने हाफिज को माला पहना कर मुबारकबाद दिया. इस दौरान सभी नमामियों में मिठाई बांटी गई

प्रतिनिधि, महाराजगंज. शनिवार को रमजान का 15वां रोजा मुकम्मल हुआ.वहीं इस दौरान शहर के शाही जामा मस्जिद में शनिवार की रात खत्म तरावीह की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गयी.तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने हाफिज को माला पहना कर मुबारकबाद दिया. इस दौरान सभी नमामियों में मिठाई बांटी गई.रमजान के शुरुआत होते ही यह तरावीह की नमाज कारी सुल्तान राजा द्वारा हर रात तरावीह की नमाज में कुरान पाक की आयतें सुनाई जाती रही. तरावीह में पूरा कुरान सुनाया जाता है. तरावीह की नमाज इफ्तार के करीब 2 घंटे बाद शुरू की जाती है. यह रात की नमाज (ईशा) के साथ पढ़ी जाती है. तरावीह की नमाज 20 रकात की होती है. तरावीह की नमाज पढ़ने में लगभग एक घंटे से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है. साथ ही नमाज ए तरावीह खत्म होने पर अकीदतमंदों ने दुआ मांगी. नमाज ए तरावीह में कुरान शरीफ सुनाने वाले हाफिज को फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया.वहीं शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इसरारुल हक ने नबी अकरम की सुन्नत पर चलने का आह्वान किया. नमाज से पहले मस्जिद के इमाम ने रमजान की फजीलत पर तकरीर करते हुए कहा कि रमजान के महीने में कुरआन नाजिल हुआ था.इस अवसर पर वार्ड संख्या -9 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गौहर अली,रौशन अली,मो.अब्दुल्लाह कुरेशी,पप्पू खां, मो.आजाद, असरफ अली खान,नईम मियां,अकबर अली, खालिद हुसैन,मो.फिरोज,अफजल कुरैशी, कौसर अली, जफर इमाम, शारिक इमाम,आशिक आलम, सद्दाम अली, शहनवाज हुसैन सहित अन्य उपस्थित रहे. अकीदत के साथ पढ़ी गई दूसरे जुमे की नमाज सीवान: इबादत का महीना रमजान शरीफ के दूसरे जुमा की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई. इमाम मौलाना शमशाद ने खुतबा पूर्व संबोधन में रमजान की फजीलतें बयान की और इस महीने का आदर करने, फर्ज रोजे रखने, ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की नसीहत की. नगर की बड़ी मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी, नवलपुर, नया किला, पुरानी किला, कागजी मुहल्ला, दरबार, एमएच नगर कालोनी, शुक्ल टोली, चीकटोली, मखदुम सराय, अलकसा बाईपास रोड स्थित मस्जिद आदि मस्जिदों में रमजान की दूसरे जुमे की नमाज पढ़ी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >