Siwan News : अधिवक्ता कुमार गौरव ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मारी बाजी

शहर के निराला नगर निवासी वरिष्ठ शिक्षक जंग बहादुर प्रसाद के पुत्र अधिवक्ता कुमार गौरव ने एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है.

सीवान. शहर के निराला नगर निवासी वरिष्ठ शिक्षक जंग बहादुर प्रसाद के पुत्र अधिवक्ता कुमार गौरव ने एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. हाल ही में हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में उन्होंने एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर शानदार जीत दर्ज की है. गौरव को कुल 608 मत प्राप्त हुए, जो इस पद के लिए सर्वाधिक थे. उन्होंने 54 उम्मीदवारों के बीच प्रथम वरीयता के साथ सफलता हासिल की. गौरव ने बताया कि यह जीत केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि छोटे शहरों से आने वाले युवाओं की मेहनत और संकल्प की जीत है. वे पूर्व में भी दो बार इस पद पर काम कर चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है. स्थानीय निवासियों में भी गौरव की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >