स्टेशन पर रील बनाने में तीन युवकों पर कारवाई

सीवान रेलवे स्टेशन पर 27 अगस्त को गाड़ी संख्या 12553 के आगमन के दौरान रील बनाने और यात्रियों पर आटा जैसा सफेद पदार्थ फेंककर अफरा-तफरी मचाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

सीवान. सीवान रेलवे स्टेशन पर 27 अगस्त को गाड़ी संख्या 12553 के आगमन के दौरान रील बनाने और यात्रियों पर आटा जैसा सफेद पदार्थ फेंककर अफरा-तफरी मचाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने 29 अगस्त को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 388/25, दर्ज किया था.जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी ने तीन लोगों की पहचान की. दो सितंबर को ये आरोपित आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित हुए और स्वीकार किया कि उन्होंने बिना अनुमति रेल परिसर में रील बनाई थी. पूछताछ में पता चला कि उन्होंने गाड़ी के जनरल कोच के मुख्य दरवाजे पर चढ़ने-उतरने के दौरान प्लास्टिक की बोरी में भरा आटा जैसा पदार्थ यात्रियों पर फेंका, जिससे स्टेशन पर अव्यवस्था फैल गई.आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू की है और उन्हें चार सितंबर की सुबह 9:00 बजे जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालचंद हाता निवासी स्वामीनाथ कुमार, कदम मोड़ निवासी सलाउद्दीन एवं बड़हरिया थाने के कैलगढ़ निवासी सेराज अली शामिल है.आरोपितों ने बताया कि वे रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं और इससे कमाई करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >