लापरवाही पर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने चरित्र प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने पर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है.एसपी ने थानाध्यक्ष के वेतन से दंडित राशि की कटौती की है.

प्रतिनिधि,सीवान.पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने चरित्र प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने पर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है.एसपी ने थानाध्यक्ष के वेतन से दंडित राशि की कटौती की है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने के कार्य में निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन न किए जाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम की धारा-सात (एक) (क) के तहत दंड अधिरोपित कर कार्रवाई की गई. बताया कि जांचोपरांत दोषी पाए गए पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गोरेयाकोठी थाना अंतर्गत दो आवेदनों के मामलों में कुल एक हजार रुपया की राशि पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गोरेयाकोठी मनीष कुमार के वेतन से कटौती की गई है. बदमाशों ने किया मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त , एसपी ने की जांच प्रतिनिधि,सीवान. बड़हरिया थाना क्षेत्र के इनायत छपरा गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी व मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का जांच कर लोगों से पूछताछ की. एसपी ने बताया कि मंगलवार को बड़हरिया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानांतर्गत इनायत छपरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है. वहीं एक त्रिशूल की चोरी कर ली गई है. बड़हरिया थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले को शांत कराया गया. इसी क्रम में मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आरोपित को चिह्नित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >