पहले चोरी-छिपे बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे पैसे; महिला ने सीवान के नौतन थाने में लगाई न्याय की गुहार

Blackmailing: नौतन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भसुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उससे पैसे वसूले जा रहे थे और छेड़छाड़ का प्रयास भी किया गया. विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने की भी शिकायत की गई है.

Blackmailing: नौतन थाना क्षेत्र के सुजांव गांव में एक महिला ने अपने भसुर पर आपत्तिजनक तरीके से फोटो और वीडियो बनाने, उसे दिखाकर कथित रूप से पैसे वसूलने तथा छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया है. महिला ने विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने की भी शिकायत की है.

घायल महिला पूजा देवी ने थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. महिला का इलाज नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

वीडियो दिखाकर पैसे मांगने का आरोप

पूजा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके भसुर की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं है. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसके स्नान करने के दौरान चोरी-छिपे फोटो और वीडियो बना लिया था. आरोप है कि पहले भी उसी वीडियो का हवाला देकर उससे पैसे लिये गये.

महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे वह घायल हो गयी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >