सीवान में दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दबोचा

सीवान में महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सरफराज आलम को गिरफ्तार कर लिया है. तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Siwan News : महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी मोहम्मद असलम के पुत्र सरफराज आलम उर्फ सरफराज हवारी के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को एक महिला ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसके देवर ने धोखे से नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना के बाद वह गर्भवती हो गयी, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हुई गिरफ्तारी

महिला के आवेदन के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी. पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर मामले में नामजद आरोपी सरफराज आलम उर्फ सरफराज हवारी की संलिप्तता सामने आयी.

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >