मैरवा. शनिवार को थाना क्षेत्र के प्राणगढ़ी के समीप नकाबपोश अपराधी ने भारत फाइनेंस बैंक के कर्मी के आखों में मिर्च का पाउडर डालकर नौ लाख रूपये लूट लिये. नगर में लूट की घटना के बाद व्यवसायी सहित आस पास के क्षेत्रों में दहशत फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत प्रताप सिंह और एसआइटी घटना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया. पीड़ित फाइनेंस कर्मी संतोष कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को 11 बजकर 55 मिनट पर अपने कार्यालय से नौ लाख रुपये बैग में लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने के लिए नीचे उतरे. जैसे ही बाइक पर बैठ रहे थे, उसी दौरान एक नकाबपोश अपराधी दोनों लोगों के आंख में मिर्च का पाउडर फेंक दिया. इसके बाद अपने आप को संभाल ही रहे थे कि रुपये से भरा बैग लेकर कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक की तरफ फरार हो गये. इधर पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस घटना को खुलासा कर दिया जायेगा. डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही घटना स्ल पर थानाध्यक्ष, एसआइटी और टेक्निकल टीम घटना को सत्यापित करने में जुट गयी. पुलिस फाइनेंस कार्यालय सहित आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
आंख में मिर्च का पाउडर फेंक फाइनेंस कर्मी से नौ लाख लूट कर पैदल ही भागा

आंख में मिर्च का पाउडर फेंक फाइनेंस कर्मी से नौ लाख लूट कर पैदल ही भागा
Copied link
phainens kampanee se nau laakh loot kar paidal hee bhaaga