बाइक से शराब ले जा रहा युवक सड़क हादसे में घायल

गुठनी -मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम शराब तस्करी में लिप्त एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन निवासी जयराम गोंड (28) के रूप में हुई.

प्रतिनिधि, गुठनी. गुठनी -मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम शराब तस्करी में लिप्त एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन निवासी जयराम गोंड (28) के रूप में हुई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को पीएचसी पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस का कहना है कि गुठनी की तरफ से जा रही कार में शराब तस्कर जयराम गोंड ने तेज रफ्तार बाइक से आकर ठोकर मार दिया. जिससे अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गया. जिसकी आवाज़ सुनकर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा की युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर छटपटा रहा हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जयराम गोंड के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था. उसने शराब से भरे बोरे को अपने मोटर साइकिल के पीछे बांध रखा था. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग, अतिक्रमण, जागरूकता और स्पीड बाइकिंग पर नजर रख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >