मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतिरा बसंतपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के मकरीयार मठिया निहाल टोला निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी के रूप में की गई.

प्रतिनिधि, सीवान. जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतिरा बसंतपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के मकरीयार मठिया निहाल टोला निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी के रूप में की गई. घटना के संबंध में परिजन राजन तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए जाता था. शनिवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. मजदूरी करके घर लौट रहा था. तितरा बसंतपुर के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. ओम प्रकाश काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा. देर रात्रि तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की. जिसके बाद थाने से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं. इधर पुलिस पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. घर का इकलौता संतान था ओमप्रकाश बताया जाता है कि ओमप्रकाश तिवारी घर का इकलौता संतान था. जिसकी एक बहन है. पिता का भी निधन कुछ वर्ष पहले हो गई थी. इसके बाद घर का सारा जिम्मेदारी ओमप्रकाश ही संभाल रहा था. जहां मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था. लेकिन शनिवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई. इधर ओम प्रकाश के मौत के बाद उसकी मां रोते-रोते अचेत हो जा रही है. बोले थानाध्यक्ष मामले की जांच की जा रही है. अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है .आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभिनंदन कुमार, थानाध्यक्ष यातायात,सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >