अंत्येष्टी के बाद नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के चोरमा बाजार स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.

भगवानपुर.

भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के चोरमा बाजार स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक चोरमा के तिलक साह का पुत्र अनूप कुमार (20) बताया जाता है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी की मृत्यु के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उसके बाद सभी लोग पोखरा में नहाने चले गए. स्नान करने के बाद सभी घर लौट गये. कुछ देर बाद बच्चों ने तालाब के किनारे एक चप्पल व मोबाइल पड़ा देखा. तब तक कुछ लोग पहुंचे और मोबाइल से युवक की पहचान हुई. उसके बाद उसकी खोजबीन की गई तो कुछ पता नहीं चलने पर लोगों को अंदेशा हुआ कि नहाने के दौरान अनूप तालाब में डूब तो नहीं गया है. उसके बाद गांव के दर्जनों लड़के अनूप की खोज में तालाब में उतर गए. खोजबीन के दौरान अनूप तालाब में पानी के नीचे अचेत पड़ा मिला. लोगो ने आनन-फानन में उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. तब सूचना भगवानपुर हाट पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना के बाद भी भगवानपुर थाना की पुलिस के आने में विलंब होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा और लोग शव लेकर बसंतपुर में सड़क जाम कर दिये. तभी बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने तुरंत एसआइ राजीव रंजन, पीएसआइ सौरभ कुमार व पुलिस बलों को मौके पर भेजा. जहां आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा कर शांत किया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया करने के दौरान भगवानपुर थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >