सड़क हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल

थाना क्षेत्र के गुठनी दरौली मुख्य मार्ग महुजा गांव के स्थित गंगा राम बाबा स्थान के समीप शुक्रवार के सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान दरौली के देवरिया टोला निवासी सूबा राम का 20 वर्षीय पुत्र जसवंत कुमार के रूप में की गई.

प्रतिनिधि, दरौली. थाना क्षेत्र के गुठनी दरौली मुख्य मार्ग महुजा गांव के स्थित गंगा राम बाबा स्थान के समीप शुक्रवार के सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान दरौली के देवरिया टोला निवासी सूबा राम का 20 वर्षीय पुत्र जसवंत कुमार के रूप में की गई. जानकारी के अनुसार, जसवंत अपने असांव थाना क्षेत्र के पिहुली निवादी रिश्तेदार मदन राम और एक अन्य युवक के साथ उत्तर प्रदेश स्थित अपनी बहन के घर गया था. लौटने के क्रम में दरौली के निकट गंगा राम बाबा स्थान के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया. टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने जसवंत कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मदन राम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. तीसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं. मृतक के पिता सुबा राम ने बताया कि जसवंत उनका इकलौता बेटा था. जसवंत की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची. पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. दरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. ताकि फरार वाहन चालक की पहचान की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >